फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला श्ाहर के स्कूली छात्रों को बड़ी सुविधा, पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के स्कूली बच्चों को जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक योजना तैयार की है। विभाग ने स्कूलों के आसपास ओवर हेड ब्रिज बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पहले चरण में ये ब्रिज पोर्टमोर, ताराहाल, बीड्स और संजौली स्कूल के पास बनाए जाएंगे। सरकार ने भी विभाग की इस योजना को हरी झंडी दे दी है। विभाग ने साइटों का निरीक्षण कर राजस्व संबंधी दस्तावेज तैयार करने शुरू कर दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एमएस ठाकुर ने बताया कि शहर में चार ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। जहां इनका निर्माण होना है, वहां जमीन देख ली गई है। उन्होंने कहा कि एक-दो स्थानों पर लोगों की निजी भूमि आड़े आ रही है। इन लोगों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं रहेगा ट्रैफिक का जोखिम

लोक निर्माण विभाग की मानें तो जहां इन ओवर हेड ब्रिज को बनाया जाना है, वहां हमेशा जाम लगा रहता है। एक तरफ स्कूली बच्चों का आना-जाना रहता है, दूसरी ओर गाड़ियों की आवाजाही रहती है।

छात्रों को सड़क क्रॉस करने में दिक्कतें तो आती ही हैं, अभिभावकों को भी हादसे का भय रहता है। ताराहाल स्कूल सड़क पर पहले भी हादसे हो चुके हैं।

स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से यहां ओवर हेड ब्रिज बनाने की मांग की थी। अब लोक निर्माण विभाग की इस पहल से जहां बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे, वहीं उनके अभिभावकों को भी हादसे की चिंता नहीं सताएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें