फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप आवेदकों को मिली ये बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से वंचित स्कूली छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए एक और मौका दिया है। अब स्कूली छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा जमा एक व जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इसमें स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति, डा.भीमराव अंबेडकर व ठाकुर सेन नेगी छात्रवृत्ति शामिल है।
Trending Videos

वर्ष 2013-14 में आवेदन करने वाले छात्रों को राहत

डा. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों को प्रदान की जाती है। इसके अलावा विवेकानंद छात्रवृत्ति सामान्य वर्ग तथा ठाकुर सेन नेगी छात्रवृत्ति एसटी वर्ग के छात्रों को प्रदान की जाती है।

ये स्कॉलरशिप मेरिट में आने वाले छात्रों को हर वर्ष प्रदान की जाती है, लेकिन वर्ष 2013-14 में कुछ छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे।

विभाग ने ऐसे छात्रों के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
शिक्षा विभाग के सीनियर असिस्टेंट राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में स्कूल मुखियाओं को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एचपीई पास साइट खोलकर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन को जारी किए दिशानिर्देश

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने जिला भर के स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से वंचित अपने-अपने स्कूल के छात्रों के 31 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भरें।

उन्होंने कहा कि मेरिट की कट लिस्ट जारी कर दी गई है। स्वामी विवेकानंद व डा. भीमराव अंबेडकर स्कालरशिप स्कीम के तहत पात्र छात्रों को 10-10 हजार रुपये प्रति छात्र छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावा ठाकुर सेन नेगी स्कालरशिप स्कीम के तहत 11 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें