फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन देवदार में झंडा चढ़ाकर जातर मेलों का आगाज

Mon, 18 Aug 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चंबा जिला में चौरासी परिसर स्थित प्राचीन देवदार के पेड़ पर झंडा चढ़ाने के बाद स्थानीय जातर मेलों का आगाज हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत व मेला कमेटी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रतिष्ठित लोग व मंदिर के पुजारियों की देखरेख में यह झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की गई। यह नजारा देखने के लिए काफी तादाद में शिव भक्तों की भीड़ जुटी हुई थी।

घराटी परिवार के सदस्य राजेश कुमार द्वारा प्राचीन देवदार के पेड़ के शिखर पर झंडा चढ़ाया गया। उनकी हौंसला अफजाई करने के लिए शहनाई बादक व मौजूद श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का दौर जारी रखा।
विज्ञापन


यह जातर भरमौर स्थित चौरासी परिसर के मंदिरों व संतों से जुड़ी हुई है। पहला जातर मेला नरसिंह भगवान मंदिर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा अन्य मणिमहेश मंदिर, लखना माता, कार्तिक, गणेश, शीतला, जयकृष्णगिरी व नारायणगिरी संत से जुड़े हैं।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत प्रधान व मेला कमेटी अध्यक्ष शिव चरण कपूर, उपप्रधान सरवण पड़धनिया ने बताया कि मेलों में शाम को जगराते का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का मुख्य आकर्षण होते हैं।

इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें