शिमला शहर में बीते हफ्ते दो कांग्रेसी पार्षदों पर भी पंथाघाटी के पास पांच युवकों ने हमला कर दिया था। गाड़ी में सवार होकर आए इन युवकों ने दोनों पार्षदों से मारपीट की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी युवकों को पकड़ लिया। अभी इस घटना को बीते हफ्ता ही हुआ था कि अब भाजपा पार्षद के साथ स्नैचिंग हो गई।
घटना से डर, पुलिस बढ़ाए गश्त
सांगटी की पार्षद मीरा शर्मा ने कहा कि यह आम रास्ता है जहां यह वारदात हुई। शाम सात बजे ही अगर आम रास्तों पर लूटपाट होगी तो इससे जनता में डर पैदा होगा। पुलिस से अपील है कि मुख्य सड़कों के अलावा वार्डों और कालोनियों में भी गश्त बढ़ाए। इस रास्ते पर सीसीटीवी भी लगाया जाए ताकि लूटपाट जैसी घटनाएं न हों।