फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले ही विवादों में सेब के लिए क्रेट की खरीद, जानें पूरा मामला

Sun, 04 Jul 2021 12:01 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला

सार

20 रुपये सस्ते क्रेट का ऑफर देने वाली कंपनी के सप्लायर ने एक पत्र राज्य के बागवानी निदेशक को भेजकर गड़बड़ी होने के आरोप लगाए हैं। उक्त सप्लायर ने शिकायत में लिखा है कि अगर उनकी इस मामले में सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।  
विज्ञापन
क्रेट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों-बागवानों के लिए क्रेट की खरीद शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है। सरकार की नोडल एजेंसी एचपीएमसी ने प्रति क्रेट 20 रुपये सस्ता मिलने का ऑफर ठुकरा कर महंगे क्रेट देने वाली दो कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर दे दिया है। सरकार ने किसानों-बागवानों को सब्सिडी पर देने के लिए डेढ़ लाख क्रेट खरीदने का सप्लाई ऑर्डर दिया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में 20 रुपये सस्ते क्रेट का ऑफर देने वाली कंपनी के सप्लायर ने एक पत्र राज्य के बागवानी निदेशक को भेजकर गड़बड़ी होने के आरोप लगाए हैं। उक्त सप्लायर ने शिकायत में लिखा है कि अगर उनकी इस मामले में सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।  

क्रेट की आपू्र्ति का काम न मिलने वाले सप्लायर ने कहा कि उनकी कंपनी लंबे समय से प्रदेश में क्रेट की आपूर्ति करती रही है। उनकी कंपनी ने तकनीकी और वित्तीय बोली की प्रतिस्पर्धा में भी हिस्सा लिया है। उनकी कंपनी ने अन्य कंपनियों से प्रति क्रेट 20 रुपये कम रेट दिए हैं। इसके बावजूद उन्हें ऑर्डर न देकर महंगे क्रेट देने वाली दो कंपनियों को ऑर्डर दे दिया। इसलिए इस मामले में सरकार दोबारा विचार करे।
विज्ञापन


फिलहाल ऐसा कोई पत्र उनको किसी क्रेट सप्लायर से नहीं मिला है। विभाग किसानों-बागवानों को सब्सिडी पर क्रेट उपलब्ध करा रहा है, लेकिन इनकी खरीद का जिम्मा एचपीएमसी को सौंपा है। -जेपी शर्मा, बागवानी निदेशक 
विज्ञापन

     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें