फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Winter Carnival: शिमला विंटर कार्निवल में धमाल मचाएंगे पंजाबी गायक सतिंदर सरताज, स्टार नाइट लगभग तय

Sun, 15 Dec 2024 02:14 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला में 24 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे शिमला विंटर कार्निवल में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज धमाल मचा सकते हैं। एक स्टार नाइट के लिए नगर निगम सरताज को बुलाने जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में 24 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे शिमला विंटर कार्निवल में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज धमाल मचा सकते हैं। एक स्टार नाइट के लिए नगर निगम सरताज को बुलाने जा रहा है। सतिंदर सरताज से इस बारे में बातचीत हो गई है। अब इनके साथ शो फीस और तारीख को लेकर बात चल रही है। सतिंदर सरताज पहली बार शिमला विंटर कार्निवल में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इससे पहले साल 2023 में भी सरताज शिमला आ चुके हैं। हालांकि तब समर फेस्टिवल के दौरान उन्होंने प्रस्तुति दी थी।

विज्ञापन


दस दिन तक चलने वाले विंटर कार्निवल में एक शाम नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी रंग जमाएंगे। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान के अनुसार प्रदेश के कलाकारों को भी कार्निवल में बुलाया जा रहा है। इस बारे में कुलदीप शर्मा से भी बात हो गई है। इंडियन आइडल फेम शिमला के नेरी की नेहा दीक्षित भी विंटर कार्निवल में शिरकत करेंगी। नगर निगम के अनुसार दो स्टार नाइट होंगी। इसके लिए एक बॉलीवुड और पंजाबी कलाकार से बात की जा रही है। अगले दो तीन दिन में सभी कलाकारों के नाम तय हो जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम से बैठक के बाद जारी होगा कार्निवल का शेड्यूल
नगर निगम ने दस दिन तक चलने वाले विंटर कार्निवल के लिए कार्यक्रमों की सूची लगभग तैयार कर दी है। इसमें फैशन शो, बेबी शो, बुजुर्गों का फैशन शो, गायन प्रतियोगिता, पंजा लड़ाने, भार उठाने जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इनके अलावा सभी जिलों के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पुलिस और होमगार्ड बैंड भी प्रस्तुति देंगे। नगर निगम, जिला प्रशासन, भाषा एवं संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग विंटर कार्निवल का आयोजन करेंगे। इसे लेकर इस हफ्ते मुख्यमंत्री के साथ भी बैठक होनी है। इसके बाद ही कार्निवल का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

स्टॉल के लिए 16 तक आवेदन
रिज के नए परिसर पर सजने वाले 50 स्टॉल के लिए कारोबारी अब 16 दिसंबर तक नगर निगम दफ्तर में आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन स्टॉल का आवंटन भी होगा। निगम पदमदेव परिसर पर भी स्टॉल लगाएगा। यहां स्टॉल लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें