फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक जोबन संधू ने बताया दिल का राज

Wed, 06 Jul 2016 12:22 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
पांवटा साहिब पहुंचे पंजाबी गायक जोबन संधू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उभरते पंजाबी गायक जोबन संधू को अपनी नई एलबम ‘डोगर’ से काफी उम्मीदें हैं। 2015 में पहले की जट्ट महकमा.. गीत की सफलता से कैरियर की शुरुआत करने वाले जोबन संधू पांवटा साहिब पहुंचे। अब इसी माह नई पंजाबी एलबम डोगर रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन


पंजाबी कलाकार ने कहा कि नई एलबम दोस्ती और दगाबाजी की कहानी पर आधारित है। इसमें आवाज देने के साथ अभिनय भी किया है। वीडियो में जीवणें की भूमिका मशहूर पंजाबी कलाकार गुरचेत चित्रकार ने निभाई है। पटियाला के गांव तलवंडी मलिक के रहने वाले युवा कलाकार ने पंजाब विवि से म्यूजिक में एमए की है।

बचपन से ही संगीत-गीत में रुचि रही है। वर्ष 2015 में जट्ट महकमा गीत से गायकी के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद बेबो दे उलामे, मुलाजेदारियां समेत कई गीत खूब पसंद किए गए। पीटीसी म्यूजिक अवार्ड कार्यक्रम में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवार्ड मिला।
विज्ञापन


कहा कि देश विदेश में पंजाबी लोक गीतों को पहुंचाने का मौका मिल रहा है। मंगलवार को वह पांवटा निवासी अपने मित्र सतविंद्र सिंह बिट्टू के साथ गुरु की नगरी पांवटा में पहली बार पहुंचे।

देवभूमि पहुंचने पर मिला सुकून
उभरते पंजाबी कलाकार जोबन संधू ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर सुकून मिला। डोगर एलबम के रिलीज होने से पहले गुरु की नगरी पांवटा पहुंचकर शीश नवाया है। पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी ने कलाकार को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें