फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीमाओं को सील नहीं करेंगे पंजाब के टैक्सी ऑपरेटर, हिमाचल यूनियन के आग्रह पर दिया आश्वासन

Wed, 11 Oct 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

बुधवार को अमृतसर में आजाद टैक्सी यूनियन, ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और ड्राइवर एसोसिएशन की बैठक हुई। हिमाचल की यूनियन के प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए हिमाचल का साथ दें। 
विज्ञापन
टैक्सी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और ड्राइवर एसोसिएशन के आग्रह पर आजाद टैक्सी यूनियन पंजाब ने फिलहाल हिमाचल की सीमाओं को सील नहीं करने का आश्वासन दिया है। बुधवार को अमृतसर में आजाद टैक्सी यूनियन, ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और ड्राइवर एसोसिएशन की बैठक हुई। हिमाचल की यूनियन के प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए हिमाचल का साथ दें। पर्यटन से जुड़ी हुई हिमाचल की सभी यूनियनें प्रदेश सरकार से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों पर बढ़ाए टैक्स के निर्णय को वापस लेने का आग्रह करेगी। पंजाब की यूनियनों ने 15 अक्तूबर को हिमाचल सीमा पर चक्का जाम करने का ऐलान किया था। हिमाचल सरकार की ओर पर्यटक वाहनों के बढ़ाए गए टैक्स से बाहरी राज्यों के ऑपरेटर और चालक नाराज हैं।

विज्ञापन


ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने कहा कि सरकार से बढ़ाए टैक्स के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा। पंजाब यूनियनों की ओर से 15 अक्तूबर को चक्का जाम करने की बात करने से उनकी चिंता बढ़ गई थी। पहले ही प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल को भारी नुकसान पहुंचाया है। हिमाचल के पर्यटन कारोबारी हताश और निराश हैं। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पंजाब यूनियन के सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया कि दशहरा पर्व को देखते हुए फिलहाल हिमाचल का सहयोग करेंगे। अगर हिमाचल सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो पंजाब वाले सीमा सील करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल सीएम से भी मिलेगा और बढ़ाए गए टैक्स के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें