फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद तिलक राज के परिजनों को एक लाख की मदद का ऐलान

Sat, 16 Feb 2019 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद हिमाचल के जवान तिलक राज के परिजनों को नगरपरिषद ठेकेदार यूनियन व लोक निर्माण विभाग यूनियन सोलन एक लाख रुपये देगी। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नगरपरिषद ठेकेदार यूनियन व लोनिवि यूनियन ने एक शोकसभा नगर परिषद में की।

विज्ञापन


शोकसभा में सोलन के सभी ठेकेदारों ने हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। नगरपरिषद ठेकेदार यूनियन के प्रधान करणजीत सिंह ने बताया कि शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ हर वक्त खड़ा है। लोनिवि यूनियन सोलन प्रधान हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शहर भर में सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।

सभी ने घटना की पुरजोर निंदा करते हुए सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अब आतंक पर करारे प्रहार की जरूरत है। इस अवसर पर नगर परिषद ठेकेदार यूनियन सचिव कुलभूषण पंत, राजेश कुमार, विवेक डोबाल, अनिल चौहान, पीडब्लूडी यूनियन सोलन ठेकेदार यूनियन सचिव विकास ठाकुर,  नितिन, भसीन, विनय ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें