फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेट पर मोदी और जयराम के फोटो से रुकी दालों की सप्लाई

Fri, 19 Apr 2019 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकारी डिपुओं में बिकने वाली सस्ते दालों को कोटा अब उपभोक्ताओं को चुनाव आचार संहिता हटाने के बाद ही मिल पाएगा। दालों के पैकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो होने के कारण चुनाव आयोग ने डिपुओं में दालों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सूबे में विभिन्न स्थानों से फोटो युक्त पैकेट दालें डिपुओं में मिलने की पिछले महीने शिकायतें आने के बाद अप्रैल माह के दाल कोटे की सप्लाई पर खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने रोक लगा दी है।

जिसके कारण अब दालों का कोटा निगम के गोदाम में ही पड़ा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सूबे के साढ़े 18 लाख उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने की चार दालों के कोटे की सप्लाई रोक दी है। जिससे साफ जाहिर है कि मई महीने में भी आचार संहिता हटने के बाद ही डिपुओं में दालों की सप्लाई भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


मार्च महीने में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपोधारकों को फोटो युक्त पैकेट को फाड़कर उपभोक्ताओं को दाल देने की हिदायत दी थी, लेकिन इससे बावजूद भी शिकायतें आ रही थीं। जिसके चलते अब फोटो वाले दाल के पैकेट की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी गई है। 

कांगड़ा के जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि दाल के पैकेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो होने के कारण चुनाव आयोग के निर्देश पर सप्लाई रोकी गई है। दाल के नए पैकेट बिना फोटो युक्त मंगवाए गए हैं, जैसे ही सप्लाई आएगी। डिपुओं को दालें भेज दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें