फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में सस्ती दालों के लिए उपभोक्ताओं को करना होगा इंतजार

Fri, 19 Jul 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
दालें - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांगड़ा लोकसभा सीट से खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने से डिपुओं में मिलने वाली सस्ती दालों की सप्लाई रुक गई है। टेंडर होने के बाद सप्लाई ऑर्डर की फाइल साइन न होने से यह समस्या हुई है।

विज्ञापन


कपूर के इस्तीफे के बाद उनके महकमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देख रहे हैं। उन्होंने सप्लाई ऑर्डर देने को कहा है। अब शुक्रवार को कंपनी को सप्लाई ऑर्डर दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर डिपुओं में उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें मिलने लगेंगी। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 18.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को हर महीने के पहले सप्ताह में सस्ता राशन वितरित किया जाता है। सरकार डिपुओं में मूंग, माश, दाल चना और मलका की सप्लाई देती है जिनमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकते हैं। इन दालों पर बाजार भाव से 20 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।  
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि कई गोदामों में दालों का स्टॉक बचा था जिसे कुछेक डिपुओं में भेजा गया है। अब स्टॉक खत्म है। उन्होंने कहा कि सप्लाई ऑर्डर जारी होते ही सप्ताह के भीतर डिपुओं में सस्ती दालें उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें