फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 50 हजार बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की, दुर्गम क्षेत्रों में भी लगे बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
704 बूथों पर टीमें रहीं तैनात, अभियान को लेकर हेल्थ, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर ने निभाई ड्यूटी
विज्ञापन

29 और 30 को घर-द्वार पर जाकर छूटे बच्चों को कवर करेगी टीम, विशेष रूप से चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में 50,474 बच्चों को रविवार को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए दुर्गम क्षेत्रों में भी बूथ लगाए गए। इस दौरान 704 बूथ जिला शिमला में लगाए गए थे। इसमें आशा, आंगनबाड़ी और हेल्थ वर्कर की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, स्वयंसेवकों, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और अन्य सभी हितधारकों ने भी अहम भूमिका निभाई। अभियान 29 और 30 जून को भी जारी रहेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन सभी छूटे हुए बच्चों को पोलियो बूंद पिलाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और संरक्षकों से अपील की कि वे अभियान में टीमों को पूरा सहयोग दें और यह सुनिश्चित करें कि पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की बूंद मिलें।
विज्ञापन


-
ब्लॉक का नाम पोलियो ड्रॉप्स पीने वाले
चिड़गांव 2720
डोडराक्वार 410
कोटखाई 5426
कुमारसैन 2065
मशोबरा 8166
मतियाना 5166
ननखड़ी 1129
नेरवा 7771
रामपुर 5014
सुन्नी 1928
टिक्कर 3773
शिमला शहरी 6886
कुल 50454



शिमला जिले में पल्स पोलियो अभियान सफल रहा। 704 बूथ पर टीमों ने 50,454 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई है। आगामी दो दिन अब किसी कारणवश छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। -डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें