बीएसएल पुलिस थाना के तहत भलाणा निवासी लालमन (52) जो लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के साथ कटेरू के समीप सड़क का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर ने पीछे से टक्कर मार दी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत कटेरु क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बीएसएल पुलिस थाना के तहत भलाणा निवासी लालमन (52) जो लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के साथ कटेरू के समीप सड़क का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण वह साथ लगती खाई में गिर गया। साथी कर्मचारियों ने उसे खाई से निकाल कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, जहां जांच के बाद उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।