फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसेवा आयोग: 10 अप्रैल को शिमला के 30 केंद्रों में होगी एनडीए और सीडीएस की परीक्षा

Wed, 06 Apr 2022 12:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोकसेवा आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि 10 अप्रैल को शिमला के 17 परीक्षा केंद्रों में एनडीए के दो पेपर होंगे। इसी दिन 13 परीक्षा केंद्रों में सीडीएस के तीन पेपर होंगे। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए तय एसओपी के तहत परीक्षा होगी। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के 30 परीक्षा केंद्रों में दस अप्रैल को एनडीए और सीडीएस की परीक्षा होगी। राज्य लोकसेवा आयोग की देखरेख में परीक्षा ली जाएगी। कोविड नियमों का पालन करवाते हुए परीक्षा करवाई जाएगी। पांच हजार अभ्यर्थी एनडीए और 3400 अभ्यर्थी सीडीएस की परीक्षा देंगे। लोकसेवा आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि दस अप्रैल को शिमला के 17 परीक्षा केंद्रों में एनडीए के दो पेपर होंगे।

विज्ञापन


इसी दिन 13 परीक्षा केंद्रों में सीडीएस के तीन पेपर होंगे। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए तय एसओपी के तहत परीक्षा होगी। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। उचित दूरी पर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में बिठाए जाएंगे। खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत वाले अभ्यर्थियों को बैठाने की अलग कमरों में व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें