फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव वाले क्षेत्रों में सात अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Wed, 31 Mar 2021 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में चुनाव वाले क्षेत्रों में सात अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। नगर निगम धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन, पंचायती राज संस्थाओं के जिला शिमला के विकास खंड चौपाल, टुटू और जिला मंडी के विकास खंड धर्मपुर, जिला शिमला की चिड़गांव, नेरवा, जिला कुल्लू की आनी, निरमंड, जिला सोलन की कंडाघाट और जिला ऊना की अंब नगर पंचायतों के आम चुनाव सात अप्रैल को होने हैं।

विज्ञापन


इंडस्ट्रीयल डिस्प्यूट्स एक्ट के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान और दुकानें मतदान के दिन बंद रहेंगी। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए यह वैतनिक अवकाश होगा। जो कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कार्य कर रहे हैं और पंचायती राज संस्थाओं में मतदान करने के पात्र हैं, उनको संबंधित अधिष्ठाता अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा और उसे प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को विशेष अवकाश दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें