फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, हल्ला बोलने की तैयारी

Sat, 24 Feb 2018 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/गोहर
विज्ञापन
विज्ञापन

जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति की भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सिराज संघर्ष समिति के सुझाव पर कोई प्रतिक्रिया न आने पर अब जंजैहली के लोगों ने फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने एलान किया है कि सरकार से कोई संतोषजनक जवाब न आने पर शनिवार को जंजैहली बाजार में फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जंजैहली में शनिवार को एक विशाल रैली निकाली जाएगी। शुक्रवार को पांचवें दिन भूख हड़ताल में अजय, भारत भूषण, पुष्प कुमार, योगिंद्र और नितेश बैठे।
विज्ञापन


सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी के साथ हुई बैठक में संघर्ष समिति ने सरकार को सुझाव दिया था कि जब तक हाईकोर्ट का निर्णय नहीं आता, तब तक एसडीएम को 15 दिन थुनाग और 15 दिन जंजैहली में बिठाया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सही निर्णय नहीं लेती है तो संघर्ष समिति सरकार को शिमला में घेरने की रणनीति तैयार करेगी।

जंजैहली एसडीएम कार्यालय मामले को लेकर सिराज में मुख्यमंत्री के पक्ष में और विरोध में लोग आमने-सामने हैं। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज आएंगे। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के विवाद का निष्कर्ष निकल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें