फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सरकार के खिलाफ जा बैठा श्मशानघाट

Wed, 15 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ा मैदान में डा. अंबेदकर पुस्तकालय का निर्माण शुरू नहीं होने पर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने संजौली के श्मशानघाट में उपवास रखकर अपना विरोध जताया। मंगलवार सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक रवि कुमार शमशानघाट में बैठे।
विज्ञापन


बताया कि निर्जीव हो गई सरकार को जगाने के लिए उन्होंने श्मशानघाट में उपवास करने का फैसला लिया। बताया कि छह दिसंबर 2001 को तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान ने चौड़ा में डा. अंबेदकर पुस्तकालय का शिलान्यास किया था। बीते 15 सालों में किसी भी सरकार ने इस बारे में आगामी कार्रवाई नहीं की है।

भाजपा, कांग्रेस की सरकारों के समक्ष इस मामले को उठाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रवि कुमार ने कहा है कि सभी सरकारों का रुख दलित विरोधी रहा है। इसके चलते ही उन्हें श्मशानघाट में बैठकर उपवास करने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिक कर देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें