फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमसी सुविधा केंद्र में जमा होंगे अब प्राॅपर्टी टैक्स, कूड़े के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य पूरा होने के बाद फिर खोला केंद्र
विज्ञापन

अब बिल जमा करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा पद्मदेव कांप्लेक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उपायुक्त कार्यालय स्थित बने नगर निगम के सुविधा केंद्र में अब पहले की तरह लोगों के कूड़े और प्राॅपर्टी टैक्स के बिल जमा हो सकेंगे। इसे जनता की सुविधा के लिए खोल दिया है। इसका सबसे अधिक फायदा 60 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को होगा। इन्हें अब तक इस सुविधा केंद्र के बंद होने के कारण पद्मदेव कांप्लेक्स में बिल जमा करवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे थे उन्हें अब काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से उपायुक्त कार्यालय में सुविधा केंद्र खोला गया है लेकिन मरम्मत कार्य के चलते यह काफी समय से बंद था। अब इसे दोबारा से खोल दिया गया है। ऐसे में अब बुजुर्ग लोग पहले की तरह केंद्र के काउंटरों पर टैक्स और गारबेज के अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शुल्क, चंद मिनटों में जमा करवा रहे हैं। सुविधा केंद्र में बुजुर्गों को लंबी लाइनों में खड़े नहीं होना पड़ता। ऐसे में एक ही जगह पर तमाम सुविधा मिलने पर बुजुर्ग लोगों को काफी राहत मिली है। गारबेज के बिल लोगों के उपायुक्त कार्यालय स्थित सैहब सोसायटी दफ्तर में जमा किए जा रहे हैं लेकिन यह भी अब यहां जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें