फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा विभाग: छह अधीक्षक ग्रेड-दो को पदोन्नति का तोहफा, निदेशालय ने जारी किए आदेश

Wed, 22 Nov 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
शिक्षा विभाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग में सेवारत अधीक्षक ग्रेड-दो से छह कर्मचारियों को अधीक्षक ग्रेड-एक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें हमीरपुर निवासी सुमन बन्याल, आशा देवी, सुमन लता, कुलजीत सिंह, कश्मीर सिंह और जगदीश कुमार शामिल हैं। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर पदोन्नत इन सभी छह अधीक्षक ग्रेड-एक की पदोन्नति के आदेश बुधवार को जारी किए हैं।

विज्ञापन


इन आदेशों के तहत उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक विभाग हमीरपुर में सेवारत सुमन बन्याल को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, जोड़े अंब स्कूल में सेवारत सुमन लता को राजकीय महाविद्यालय भोरंज, हमीरपुर के बड़ा स्कूल में सेवारत कश्मीर सिंह को राजकीय महाविद्यालय नौरा कांगड़ा, मंडी जिले के गगाल स्कूल में सेवारत जगदीश कुमार को कुल्लू जिले के आनी महाविद्यालय, जबकि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में सेवारत आशा देवी को इसी कार्यालय में पदोन्नति के बाद नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें