फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव लीडरशिप समिट-2021: नौणी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे तीन राज्यों के कृषि मंत्री

Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

प्रोग्रेसिव लीडरशिप समिट-2021 कार्यक्रम नौणी विश्वविद्यालय में होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान कृषि उद्यमी कृषक रतन पुरस्कार प्रगतिशील किसानों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन
नौणी विवि(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर, नौणी विवि और सिक्किम राज्य सहकारी आपूर्ति के सहयोग से 18 दिसंबर को प्रोग्रेसिव लीडरशिप समिट-2021 कार्यक्रम नौणी विश्वविद्यालय में होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, कृषि, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री हरियाणा जय प्रकाश दलाल, कृषि और किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पंजाब रणदीप सिंह नाभा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री और किसान नेता ओम प्रकाश धनखड़ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


जबकि चार विश्वविद्यालय के कुलपति- नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. बीआर कंबोज, शेर ए कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जम्मू के वीसी डॉ. जीसी शर्मा, एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के वीसी डॉ. केपी सिंह भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि-उद्योग के प्रतिनिधि, कृषि नीति निर्माता, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के मत्स्य विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान पेरी-अर्बन कृषि और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नीति विनिमय पर तकनीकी सत्र होंगे। कार्यक्रम में लाइव स्टॉक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान कृषि उद्यमी कृषक रतन पुरस्कार प्रगतिशील किसानों को दिया जाएगा। 

करोड़ों के पशुओं की लगेगी प्रदर्शनी
इस मौके पर हरियाणा के सांड युवराज की प्रजातियों वाले पशुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें करोड़ों रुपये की कीमतों वाले सांड और गायें शामिल रहेंगी। इस मौके पर पशुओं के मालिक भी उनके साथ होंगे। जोकि मौजूद किसानों को पशुओं के बारे में जानकारी भी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें