फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में अंकित, निबंध में ओम प्रकाश ने मारी बाजी

Thu, 22 May 2014 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड ने वीरवार को ‘टापू/ द्वीप जैव विविधता’ विषय पर गेयटी थियेटर में स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की। शहर के विभिन्न स्कूलों के 300 छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पेंटिंग सीनियर वर्ग में एसडी स्कूल के अंकित ने प्रथम, डीएवी स्कूल टुटू की शीतल पठानिया ने द्वितीय और डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के हितेश शर्मा ने तृतीय जबकि मोनाल पब्लिक स्कूल के आयुष ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। जूनियर वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल की यामिनी शर्मा ने प्रथम, डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के मोदक वर्मा ने द्वितीय और रझाना स्कू ल की चांदनी ने तृतीय जबकि हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल छराबड़ा के दीपक भारद्वाज को सांत्वना पुरस्कार मिला।

निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय खलीनी के ओम प्रकाश ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल के सोनी ने द्वितीय और एसडी स्कूल के राजेश कुमार ने तृतीय स्थान जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल की पूजा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय खलीनी के सौरव धीमान ने प्रथम,  हिमालयन इंटरनेशनल स्कू ल छराबड़ा की ज्योत्सना कंवर ने द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय कृष्णा नगर की उर्वशी तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के बबलू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

जैव विविधता रिपोर्ट बनाने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू टुटू को प्रथम, दयानंद पब्लिक स्कूल को द्वितीय, एसपीएम मॉडल हाई स्कूल संजौली को तृतीय और मिडल स्कूल शांकली शिमला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रधान सचिव तरुण श्रीधर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

उप महा निदेशक वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद डॉ. जीएस गौराया, देहरादून और संपर्क एवं तकनीकी अधिकारी, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण डॉ जीएम लिंगाराजू नई दिल्ली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें