फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणोदय आश्रम में मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Thu, 15 May 2014 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शोघी रेलवे स्टेशन में स्थित अरुणोदय आश्रम में बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इसमें सबसे पहले पूजा अर्चना कर भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद किया गया। इसमें बताया गया कि हमें हमेशा सच्चाई की राह पर आगे बढ़ना है। हमारे मार्ग में चाहे जो मुसीबतें आएं लेकिन मेहनत और सच्ची लग्न से हर काम को पूरा करना है।

वहीं, पंचरूखी महादेव शिव मंदिर में इस उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पूजारी प्रकाशानंद गिरी और कमेटी के सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिर में इस दौरान पूजा अर्चना की गई। इसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भंडारे में भोग ग्रहण किया। भंडारे में खीर पूड़ा, दम आलू, राजमाह जैसे व्यंजन बनाए गए थे।

शहर में अन्य स्थानों पर भी बुद्घ पूर्णिमा पर कार्यक्रम और भंडारों का आयोजन किया गया। लिफ्ट और न्यू शिमला में भी भंडारे करवाए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें