फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर निष्ठा बनीं हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर

Mon, 19 Nov 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट की प्रोफेसर निष्ठा जसवाल को हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला की वाइस चांसलर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पीयू से पहली कोई महिला प्रोफेसर हैं जो किसी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर बनी हैं।

विज्ञापन


उनके पति भी पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं। वे भी पीयू के लॉ विभाग के प्रोफेसर हैं। प्रो. निष्ठा जसवाल को पांच साल के लिए वाइस चांसलर का कार्य सौंपा गया है। 

निष्ठा जसवाल को शिक्षण का 32 साल का अनुभव है। 34 साल से वे रिसर्च क्षेत्र से जुड़ी हैं। उनके 65 पेपर पब्लिश हो चुके हैं। कई किताबें भी छपी हैं। वे कई कमेटियों की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


उनके वाइस चांसलर बनने पर लॉ डिपार्टमेंट के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। बताया जाता है कि पीयू से वह पहले दंपति हैं जो दो विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर बने हैं। यह अपने में उपलब्धि मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें