फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Championship: वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला के रिज मैदान में होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप

Thu, 01 Jun 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन यह चैंपियनशिप करवा रहा है। इसमें छह देशों के प्रोफेशनल बॉक्सरों के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर 23 जून को ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी। हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन यह चैंपियनशिप करवा रहा है। इसमें छह देशों के प्रोफेशनल बॉक्सरों के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र स्तान ने माना कि 23 जून को होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए छह देशों के प्रोफेशनल बॉक्सर बुलाए गए हैं। इनके लिए नकद इनाम राशि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हिमाचल निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनकी जयंती पर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाई जा रही है। यह चैंपियनशिप खेल प्रेमियों और शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनेगी।

विज्ञापन


हिमाचली बॉक्सरों के हिस्सा लेने पर संशय, फेडरेशन नहीं देता अनुमति
राजधानी शिमला में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के बॉक्सरों के हिस्सा लेने पर संशय रहेगा। चैंपियनशिप के आयोजन में भी फेडरेशन और प्रदेश बाॅक्सिंग संघ के पदाधिकारी और कोच शायद ही सहयोग कर पाएं। 26 मई को फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल हेमंता कुमार कालिटा ने बॉक्सिंग फेडरेशन से संबद्ध सभी राज्य संघों और बोर्ड को इसको लेकर सख्त हिदायतें लिखित में जारी की है। इसमें कहा गया है कि प्रोफेशनल बाॅक्सिंग प्रतियोगिताओं को फेडरेशन की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने सभी राज्य संघों को अपने बॉक्सरों, कोच, रैफरी, जज, टेक्निकल ऑफिशियल स्पोर्ट स्टाफ को इस तरह के आयोजनों में हिस्सा न लेने के लिए जागरूक करने को कहा है। यदि ऐसे आयोजनों में वे हिस्सा लेंगे तो उन्हें फेडरेशन दो साल के लिए प्रतिबंधित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें