फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में टीजीटी के 337 पद भरने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 28 Mar 2014 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी के 337 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीजीटी आर्ट्स के 139, नॉन मेडिकल के 131 और मेडिकल के 67 पद भरे जाएंगे। पदों को भरने के लिए विभाग ने रोजगार कार्यालय से डाटा मंगवाया है।
विज्ञापन


एससी, एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित, एसटी तथा एसटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित ही प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। एससी वर्ग से नॉन मेडिकल के 21 पद भरे जाएंगे।

एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 226 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से टीजीटी आर्ट्स के 101, नॉन मेडिकल के 80 और टीजीटी मेडिकल से 45 पद भरे जाने हैं। एसटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 90 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें से टीजीटी आर्ट्स के 38, नॉन मेडिकल से 30 और मेडिकल में 22 पदों पर भर्ती होगी। जिला शिक्षा उप-निदेशक आरसी टबयाल ने बताया कि टीजीटी के पदों को भरने के लिए विभाग ने रोजगार कार्यालय से डाटा मंगवाया है।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए एससी एवं एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों और एसटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित उम्मीदवारों को ही शामिल किया जाएगा।

अप्लाई करने के लिए ये बातें जरूरी

जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षकों के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड और टेट पास तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष निर्धारित की गई है।

एससी और एसटी को निर्धारित नियमानुसार पांच वर्ष की राहत दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से मंगवाया गया डाटा तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा टेट पास उम्मीदवार रोजगार कार्यालय में 31 मार्च से पहले अपना नाम दर्ज करवाएं। उम्मीदवार जानकारी के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें