फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly By-Election: उपचुनावों के प्रचार के लिए आएंगे प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल और अलका लांबा

Fri, 21 Jun 2024 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा हिमाचल आएंगे। ये सभी कांग्रेस के दिग्गज तीन विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अलका लांबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा हिमाचल आएंगे। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, प्रताप बाजवा, राज बब्बर और सुप्रिया श्रीनेत भी सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी राजीव शुक्ल सहित सभी कैबिनेट मंत्री भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से भारतीय निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में कुमारी सैलजा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, मुकुल वासनिक, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, प्रवीण डावर, राजेश लिलोठिया, डीवीएस राणा, श्रीनिवास और राेहित चौधरी को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, यादवेंद्र गोमा, राजेश धर्माणी को भी स्टार प्रचार बनाया गया है। कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, आरएस बाली भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें