फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला के छराबड़ा पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा

Mon, 28 Mar 2022 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी थकान मिटाने के लिए अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला के छराबड़ा पहुंची हैं। प्रियंका दो-तीन दिन बाद दिल्ली लौट जाएंगी। सोमवार को उन्होंने पार्टी के किसी भी नेता से कोई मुलाकात नहीं की।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा छराबड़ा पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी थकान मिटाने के लिए अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला के छराबड़ा पहुंची हैं। प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में खूब पसीना बहाया था। अब वह शिमला के पास छराबड़ा में ठंडी वादियों में अपने निजी आवास में चुनावी थकान मिटाने के लिए पहुंची हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रियंका दो-तीन दिन बाद दिल्ली लौट जाएंगी। सोमवार को उन्होंने पार्टी के किसी भी नेता से कोई मुलाकात नहीं की। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद भी प्रियंका थकान मिटाने के लिए छराबड़ा पहुंची थीं। फिर संजौली हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिये दिल्ली रवाना हो गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें