फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: शिव बावड़ी आपदा में परिजनों को खो चुकीं नीतिका से मिलीं प्रियंका, बंधाया ढांढस

Thu, 28 Sep 2023 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रियंका गांधी ने इस दौरे की जानकारी सार्वजनिक किए बिना समरहिल पहुंचकर नीतिका शर्मा से करीब एक घंटा बातचीत की। इसके बाद प्रियंका छराबड़ा लौट गईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार सुबह 9:00 बजे समरहिल पहुंचकर शिव बावड़ी आपदा में परिजनों को खो चुकीं नीतिका शर्मा से मुलाकात की। 14 अगस्त को पवन शर्मा सहित परिवार के सात सदस्यों की मंदिर परिसर में भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 13 सितंबर को प्रियंका गांधी ने समरहिल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। इस दौरान नीतिका शिमला में नहीं थी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह प्रियंका गांधी ने इस दौरे की जानकारी सार्वजनिक किए बिना समरहिल पहुंचकर नीतिका शर्मा से करीब एक घंटा बातचीत की। इसके बाद प्रियंका छराबड़ा लौट गईं। प्रियंका 26 सितंबर को सोनिया गांधी के साथ शिमला पहुंचीं हैं। दोनों छराबड़ा में प्रियंका के घर पर ठहरी हैं।  नितिका के मौसा अश्विनी शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह पता लगा की प्रियंका मिलने आ रही हैं।

सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को शिमला में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। सिद्धू ने होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल शिमला में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें