प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को शिमला के छराबड़ा में अपने नवनिर्मित मकान में पहुंची हैं। प्रियंका अपनी एक रिश्तेदार के साथ यहां तीन दिन तक ठहरेंगीं।
सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रियंका गुरुवार सुबह 11:55 बजे चंडीगढ़ से छराबड़ा निजी वाहन से पहुंचीं हैं। इस बार प्रियंका न तो अपने बच्चों को साथ लाई हैं और न उनके पति राबर्ड वाड्रा साथ हैं। अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी भी अपनी बहन के घर छराबड़ा में रहने आए थे।