फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किन्नौर जिले के कामरु पंचायत प्रधान से किया सीधा संवाद

Thu, 19 Nov 2020 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुला शौच मुक्त अभियान के तहत बेहतर कार्य करने पर किन्नौर की कामरू पंचायत के प्रधान से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाद किया। वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने विश्व शौचालय दिवस पर सरपंच संवाद कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र की कामरु पंचायत के प्रधान से बातचीत की। देश की कुल 9 पंचायतों को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से संवाद करने के लिए चुना गया था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कामरु पंचायत प्रधान विक्रम सिंह से लगभग 7 मिनट तक संवाद किया। विक्रम सिंह ने कहा कि कामरु पंचायत 15 अगस्त, 2020 से शौचालय प्लस हुई है। गांव के हर घर, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय बनाए गए हैं। ठोस कचरा प्रबंधन को 65 लाख से संयंत्र लगाया है। इसमें सांगला वैली की 7 पंचायतें शामिल की गई हैं, लेकिन अभी सिर्फ कामरू पंचायत ही ठोस कचरा मशीन का प्रयोग कर रही है।

कामरु के 522 घरों से 30 और 10 होटलों से 1000 प्रति माह और दुकानदार-ढाबे से 500 सहित कामरु क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी रह रहे हैं, उनसे भी 50 रुपये स्वच्छता के लिए इकट्ठा किए जा रहे हैं। मंत्री के सवाल पर प्रधान ने कहा कि 28 से 30 हजार रुपये तक इससे इकट्ठा किए जाते हैं। गांव के हर घर में पीने का पानी प्रधानमंत्री योजनाओं से दिया गया है। 
विज्ञापन


कामरू के प्रधान ने अन्य पंचायत प्रधानों से अपील की है कि जितना हो सके अपनी-अपनी पंचायतों में प्लास्टिक को तुरंत बंद कर दें। प्लास्टिक से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा, सहायक उपायुक्त मुनीष कुमार शर्मा, उप निर्देशक जयवंती ठाकुर और बीडीओ कल्पा ज्ञान प्यारी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें