फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: शिमला में बने घर की याद दिला प्रियंका ने हिमाचल से जोड़ा नाता

Sat, 15 Oct 2022 10:44 AM IST
Krishan Singh अअनिमेष कौशल, शिमला

सार

शिमला से सटे छराबड़ा में बने घर की बात करते हुए प्रियंका ने खुद को प्रदेश का बताया। कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजनीति से रिटायर होने के बाद पहाड़ों में बसना चाहती थीं। उनके सपने को मैंने पूरा किया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली पर चलते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शुक्रवार को हिमाचल में चुनावी शंखनाद करते हुए हिमाचल से नाता जोड़ा। शिमला से सटे छराबड़ा में बने घर की बात करते हुए प्रियंका ने खुद को प्रदेश का बताया। कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजनीति से रिटायर होने के बाद पहाड़ों में बसना चाहती थीं। उनके सपने को मैंने पूरा किया है। प्रियंका ने अपने संबोधन के दौरान कई बार इंदिरा गांधी के हिमाचल के प्रति विशेेष लगाव का जिक्र किया। विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को प्रियंका ने मंच से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का पाठ पढ़ाया। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बिना इस बार प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन


नेतृत्व संकट से जूझ रही प्रदेश कांग्रेस की स्थिति से प्रियंका गांधी भलीभांति परिचित हैं। चार अक्तूबर से प्रियंका शिमला स्थित अपने घर पर रुकी थी। वहीं से शुक्रवार को सोलन पहुंचीं। शिमला प्रवास के दौरान प्रियंका ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को नजदीक से देखा है। प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के गुटों में बंटी पार्टी की जानकारी होने के चलते ही उन्होंने मंच से एकजुट होकर मैदान में जुटने का सभी नेताओं से आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस ने ही हिमाचल का विकास किया है। कुछ गलतियां हमसे भी हुई होंगी, लेकिन हमारी नीयत कभी भी खराब नहीं थी। प्रियंका ने हिमाचल कांग्रेस के अधिकांश नेताओं का मंच से नाम लेकर उन्हें अधिमान भी दिया।

माता शूलिनी का जयकारा लगा शुरू किया संबोधन
प्रियंका ने ठोडो मैदान पहुंचकर अपना संबोधन माता शूलिनी माता के तीन बार जयकारे लगाकर किया। कहा कि रैली में आने से पहले प्रदेश की समृद्धि की माता से कामना की है। हिमाचल देवभूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें