कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को शिमला पहुंचीं। वह छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरी हैं। प्रियंका ने शिमला के छराबड़ा में अपना मकान बनाया है। वह छुट्टियां बिताने अकसर शिमला आती रहती हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह निजी दौरे पर हैं और किसी भी प्रादेशिक कांग्रेस नेता से नहीं मिलेंगीं। प्रियंका गांधी वाड्रा का छराबड़ा में अपना मकान है जहां पर वह अकसर छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। बीते वर्ष प्रियंका वाड्रा अपने पूरे परिवार पति, बच्चे व माता सोनिया गांधी के साथ शिमला आई थी।