होटल प्रबंधन संस्थान के बाहर पहुंचने पर बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया था। एसडीएम हमीरपुर जफर इकबाल (आईएएस) ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश मिले हैं।
जांच में अगर कोई कोताही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने 18 बच्चों और एक चालक का एमएलसी काटा है। मामले की जांच चल रही है।
एचआरटीसी के विशेषज्ञों से रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूल बस में सवार दीक्षा शर्मा (15), समीक्षा (11), दीपिका (9), अभिषेक (7), वानिक शर्मा (10), कार्तिक (9), मिसुल सिंह (7), कृष ठाकुर (12), रितेश (5), सुमीक्षा (9), लावण्या, अनुराग शर्मा, कृतिका, अभिमन्यु, सुजैन, एंजल और श्रेया, प्रिया और नरेंद्र कुमार (चालक) पुत्र हरनाम सिंह समेत कुल 19 लोग घायल हुए हैं।