फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बागवानी उत्पादों को मिलेंगे अच्छे दाम, एचपीएमसी ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 23 Jan 2018 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सेब बागवानों के बागवानी उत्पादों को अच्छे रेट मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं विधायन निगम (एचपीएमसी) निजी कंपनी की मदद से शराब बनवाएगा। जड़ोल शराब फैक्टरी में बेहतर गुणवत्ता वाली शराब बनाई जाएगी। 

विज्ञापन



अभी तक एचपीएमसी की कल्पा शराब की ज्यादा मांग न होने के कारण ये फैसला लिया जा रहा है। प्रधान सचिव बागवानी जेसी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।एचपीएमसी अब तक जड़ोल में सेब, कीवी आदि फलों का वाइन बना रहा है, मगर इसमें खास गुणवत्ता नहीं ला पाया है। 

इससे पर्यटन राज्य हिमाचल आने वाले सैलानी भी इस वाइन को ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। एचपीएमसी ने ये विचार किया है कि क्यों न वाइन बनाने में महारत हासिल कंपनी ही मदद ले ली जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी के साथ होगा समझौता

इससे हिमाचल के सेब बागवानों के बागवानी उत्पादों को अच्छे रेट मिलेंगे, क्योंकि फलों की खपत बढ़ेगी, वहीं इससे एचपीएमसी भी अपनी आमदनी में इजाफा कर सकेगी। अभी ये तय नहीं किया गया है कि निजी कंपनी के साथ किस तरह का और कैसे समझौता किया जाना है। 

विचार-विमर्श के लिए ये मामला अगली कैबिनेट बैठक में भी जा सकता है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शराब निर्माता कंपनियों से इस काम के लिए टेंडर भी मंगवाए जा सकते हैं। न्यूनतम दरों पर ये काम करने को तैयार होने वाली कंपनी के साथ एचपीएमसी समझौता कर सकता है। 

एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक और प्रधान सचिव बागवानी जेसी शर्मा का कहना है कि इसके लिए जल्दी ही रूपरेखा तैयार की जा रही है। ये वक्त की जरूरत है। कई उत्पादों की तरह एचपीएमसी का वाइन भी इससे मशहूर होगा। बागवानों और एचपीएमसी की भी आमदनी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें