फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: पट्टा टूटने से अनियंत्रित बस मकान की छत पर चढ़ी, पांच घायल

Sun, 26 Nov 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

बस तरगाली गांव में पहुंची तो बस का मुख्य पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर चढ़ गई।
विज्ञापन
घर के लेंटर पर जा चढ़ी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-305 में तरगाली गांव के पास रविवार को एक बस अनियंत्रित होकर मकान की छत पर चढ़ गई। बस का मुख्य पट्टा टूटने से बस हादसे का शिकार हुई। हादसे में पांच सवारियां घायल हो गई हैं। औट से बंजार की तरफ जा रही निजी बस में 20-25 सवारियां थीं। हादसे के बाद सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकले।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि रविवार को औट से एक निजी बंजार की तरफ निकली थी। दोपहर 12:45 बजे जैसे ही बस तरगाली गांव में पहुंची तो बस का मुख्य पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर चढ़ गई। चालक ने सूझबूझ कर बस को लैंटर की ओर चढ़ा दिया। अगर बस सड़क से नीचे उतरती तो काफी अधिक नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


हादसा होने के बाद सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। विजय कुमार (37) पुत्र नेत्र सिंह गांव मोरला, डाकघर बराग, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, आदित्य (8) पुत्र विजय कुमार गांव मोरला, डाकघर बराग, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, वनीता देवी (35), पत्नी महेंद्र सिंह, गांव बागी, डाकघर सोमनायनी, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, केसरा देवी (40) पत्नी टेक सिंह, गांव कोटला, तहसील सैंज, जिला कुल्लू, द्रोपदी देवी (60) पत्नी आलम चंद, गांव जमद, डाकघर पलाहच, तहसील बंजार, जिला कुल्लू घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया है। सभी घायल खतरे से बाहर से बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। अपनों का हाल जानने के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे। एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, ग्राम पंचायत मंगलौर के उप प्रधान पिंकू नेगी आदि मौके पर पहुंचे। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि निजी बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है। सभी घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें