फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस खड्ड में गिरी, 15 यात्री घायल

Sun, 04 Jan 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर में सुजानपुर से जयसिंहपुर जा रही एक निजी बस कंगैहण के पास अनियंत्रित होकर मंद खड्ड में गिर गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया। यहां से पांच गंभीर घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक निजी बस सुजानपुर से जयसिंहपुर जा रही थी।

सुजानपुर से करीब 8 किलोमीटर दूर जिला कांगड़ा क्षेत्र में कंगैहण के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर मंद खड्ड में गिर गई। घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

घायलों के नाम

घायलों की पहचान सकोह निवासी प्रवीण कुमार, अजय कुमार सुजानपुर, रणदीप बस परिचालक, कुलदीप बस चालक, राजेश कुमार सकोह, सुभाष जयसिंहपुर, रविंद्र आलमपुर, प्रदीप सकोह

विजय सुजानपुर, नेहा आलमपुर व निर्मला सुजानपुर शामिल हैं। तीन अन्य रामशरन, अर्जन, जसौदा यूपी निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर एसडीएम विक्रम महाजन ने घायलों का अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर पहुंचकर आर्थिक सहायता भी प्रदान की। गंभीर रूप से घायल को चार हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायलों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सुजानपुर व लंबागांव पुलिस भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना के मामले की छानबीन करने में जुट गई है। एसडीएम विक्रम महाजन ने कहा कि पुलिस को हादसे के कारणों का पता लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

थाना प्रभारी लंबागांव कमलकांत ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। फिर भी सही कारण मैकेनिकल टीम की रिपोर्ट से ही पता चल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें