फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: जवाली के समलाना में नाले में उतरी निजी बस, 11 यात्री घायल; एक गंभीर घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 28 Oct 2024 10:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
निजी बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के जवाली में राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। निजी बस संसारपुर टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में बीयर फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। इस दुर्घटना में चालक सहित 11 सवारियों को चोटें आई हैं। इसमें एक गंभीर घायल को जवाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी बस संसारपुर टैरेस से जवाली की ओर जा रही थी कि समलाना के समीप बस अनियंत्रित हो गई और नाले में उतर गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और चालक सहित सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जवाली उपचार के लिए पहुंचाया गया, जिनका उपचार चल रहा है। बस में जवाली और आसपास के क्षेत्रों के लोग ही सवार थे। वहीं, इस दुर्घटना में घायल राकेश कुमार निवासी जवाली को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। बस परिचालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह घटना घटित हुई।

डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दुर्घटना में घायलों की सूची
बस दुर्घटना में कृष्णा देवी (50), राकेश कुमार (45), रीना शर्मा (45), उर्मिला देवी (73), बलवीर कौर (43), सुनीता (40), कृष्णा देवी (74), शिवानी, शारदा, नवजोत (21) और भारती (27) घायल हुए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें