फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्रीय आदर्श कंडा जेल में भिड़े कैदी, डिप्टी जेलर घायल

Tue, 17 Oct 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

बालूगंज थाना पुलिस पता लगा रही है कि कैदियों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। उधर, झड़प को लेकर जेल प्रशासन ने आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय आदर्श कंडा जेल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय आदर्श कंडा जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच-बचाव में डिप्टी जेलर आए तो एक कैदी ने उन पर कुर्सी दे मारी।  इसमें डिप्टी जेलर संजीव कुमार (47) तहसील बमसन जिला हमीरपुर को चोटें आई है। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, कितने कैदी घायल हुए हैं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वारदात बालूगंज थाना के तहत आदर्श केंद्रीय कारागार (कंडा) में पेश आई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्चस्व की जंग को लेकर सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे विचाराधीन कैदियों के गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच जेल उप अधीक्षक संजीव बीच-बचाव करने आए तो आरोपी विपिन ने कुर्सी से उन पर हमला कर दिया। अधिकारी के बाजू और सिर में चोटें आईं। इस बीच मौजूदा कर्मियों ने गेट का अलार्म बजाया। इसके बाद गार्द जेल के भीतर पहुंची और कैदियों को शांत करवाया। उधर, बालूगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

आंतरिक जांच के आदेश
बालूगंज थाना पुलिस पता लगा रही है कि कैदियों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। सूत्रों के मुताबिक जेल के ब्लॉक नंबर ए और बी में बंद कैदियों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में कितने कैदी घायल हुए हैं, इस बाबत अभी जेल प्रशासन ने   कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उधर, झड़प को लेकर जेल प्रशासन ने आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें