फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति राशि में छह से नौ हजार रुपये की बढ़ोतरी

Sat, 03 Aug 2019 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न 108 कोर्सों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि में छह से नौ हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में यह राशि दी जाती है। अब पूर्व सैनिक के बेटे को प्रोफेशनल कोर्स करने पर सालाना 30 हजार रुपये और बेटी को 36 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि मिलेगी।

विज्ञापन


इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थी 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में पूर्व सैनिकों के बेटेे को हर साल 24 हजार और बेटी का 27 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती थी। केंद्र सरकार ने अब इस राशि में वृद्धि कर दी है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की पहली बैठक में की थी।

अब सत्र 2019-20 में व्यावसायिक कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को पहले सत्र के बाद मार्च 2020 तक यह बढ़ी हुई राशि मिलेगी। विभिन्न 108 व्यावसायिक कोर्साें के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सहयोग से पूर्व सैनिकों के बच्चों को यह छात्रवृत्ति मिलती है।
विज्ञापन


हालांकि जानकारी के अभाव में अधिकतर पूर्व सैनिक और उनके बच्चे इस लाभ से वंचित रह जाते हैं। सैनिक कल्याण विभाग विभिन्न जागरूकता शिविरों में छात्रवृत्ति योजना के बारे में पूर्व सैनिकों को जागरूक करता है। वर्ष 2019-20 में 15 नवंबर तक सत्र शुरू होने के छह माह के भीतर छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, एमबीए, एमसीए, होटल मैनेजमेंट सहित कुल 108 कोर्स इस छात्रवृत्ति योजना में आते हैं। 

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना की राशि में वृद्धि हुई है। 15 नवंबर तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। पूर्व सैनिकों के बेटे को अब 30 हजार और बेटी को 36 हजार रुपये वार्षिक राशि मिलेगी।
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन
ksb.gov.in

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें