प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह दिसंबर में नाथपा झाकड़ी रामपुर बुशहर का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री यहां आए तो 412 मेगावाट के रामपुर पन बिजली प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को विधिवत रूप से निमंत्रण पत्र भेज दिया है।
रामपुर बिजली प्रोजेक्ट में उत्पादन शुरू हो गया है लेकिन अभी इसका विधिवत रूप से उद्घाटन नहीं हो पाया है। मंत्रालय चाहता है कि इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी पत्र भेजा गया है।
रामपुर बिजली प्रोजेक्ट के जीएम केके गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंत्रालय की ओर से पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि रामपुर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। पत्र में अब इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से दिसंबर में तारीख मांगी गई है।