इसके अलावा सरकारी स्कूलों में छात्रों को किताबें मुहैया करवाने के लिए भी स्कूल प्रबंधन को भेजी हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से इस बार प्रकाशित गणित विषय की किताब के दामों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित कई किताबों के दाम पिछले वर्ष के दामों की तरह ही हैं। कुछ किताबों के दामों में इस बार कमी भी दर्ज की गई है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक विभिन्न विषयों की 213 के करीब किताबों को प्रिंट करवाया गया है। इनमें व्यावसायिक विषय भी शामिल हैं।
किस कक्षा के लिए कितनी किताबें हुई प्रिंट
शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई किताबों के अनुसार पहली और दूसरी कक्षा के लिए पांच-पांच किताबों प्रकाशित की गई हैं। इसके अलावा तीसरी कक्षा के लिए आठ, चौथी के लिए सात, पांचवीं के लिए नौ, छठी के लिए 30, सातवीं कक्षा के लिए 21, आठवीं के लिए 25, नौंवी के लिए 57, जबकि 10वीं कक्षा के लिए 27 विषयों के लिए किताबें जारी की गई हैं। वहीं 11वीं कक्षा के लिए 27 और 12वीं कक्षा के लिए 31 किताबें शामिल हैं।
किताबों के दाम उनके पृष्ठों की प्रिंटिंग के हिसाब से तय होते हैं। जिन किताबों में पेजों की संख्या कम होगी, उनके दामों में कटौती हुई है। जबकि कुछ किताबों में अध्याय और पृष्ठों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते उनके रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।