फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kufri Jyoti Potato: कुफरी ज्योति आलू का दाम 4200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा, एलपीएस की बैठक में हुआ फैसला

Wed, 24 Jan 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

एलपीएस प्रबंधन समिति ने कुफरी ज्योति का 4200, कुफरी चंद्रमुखी, हिमानी, खाने के आलू व संताना का रेट 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया। वहीं बी ग्रेड आलू की कीमत 1100 रुपये प्रति क्टिवंल रहेगी।
विज्ञापन
एलपीएस की बैठक । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया की दूसरी बड़ी लाहौल पोटेटो सोसायटी (एलपीएस) ने बुधवार को लाहौल के किसानों द्वारा पैदा किए गए बीज के आलू की फाइनल कीमत तय कर दी है। एलपीएस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एलपीएस प्रबंधन समिति ने कुफरी ज्योति का 4200, कुफरी चंद्रमुखी, हिमानी, खाने के आलू व संताना का रेट 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया। वहीं बी ग्रेड आलू की कीमत 1100 रुपये प्रति क्टिवंल रहेगी। लाहौल के किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह से एलपीएस को दिए गए आलू की फाइनल पेमेंट मिलेगी। एलपीएस कृषि विभाग के साथ मिलकर किसानों को 800 बोरी कुफरी ज्योति के ब्रीडर, 800 ही बैग कुफरी ज्योति के एफ वन बीज मुहैया करवाएगी। आगामी मार्च-अप्रैल में एलपीएस किसानों को 3000 बैग संताना बीज भी उपलब्ध करवाएगी। बीज आलू पर 25 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी।

विज्ञापन


एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने कहा कि एलपीएस किसानों को खाली बोरी फ्री में देगी और लोडिंग का खर्चा भी उठाएगी। बीज के वजह से फसल नहीं आती है तो किसानों को मुआवजा मिलेगा। फसल तैयार होने के बाद एलपीएस प्रबंधन आलू की 75 प्रतिशत कीमत किसानों को मौके पर देगा और 25 प्रतिशत बकाया एक महीने के अंदर दिया जाएगा। फाइनल रेट निकालने के बाद अगर मार्च तक किसानों को पैसे की जरूरत पड़ती है तो एलपीएस के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वर्ष 1966 के बाद एलपीएस की ओर से कुफरी कुफरी ज्योति को अधिकतम 4200 रुपये प्रति क्विंटल की मिलने से किसानों को फायदा मिलेगा। एलपीएस में करीब 2400 किसान सीधे तौर पर जुड़े हैं। इस तरह का दाम किसी भी प्राइवेट कंपनी ने किसानों को नहीं दिया है। इस दौरान एलपीएस के वायस चेयरमैन मंगलचंद ठाकुर, निदेशक मंडल के सुभाष ठाकुर, सोनम मनेपा, प्रेम सिंह और तंजिन नोरबू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें