फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Price Increased: हिमाचल में वेरका के पैकेट बंद दूध के दो रुपये प्रतिलीटर बढ़े दाम

Fri, 19 Aug 2022 11:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

वेरका कंपनी ने पैकेट बंद दूध के दाम दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं। 19 अगस्त से उपभोक्ताओं को दूध महंगा मिलेगा।
विज्ञापन
वेरका कंपनी - फोटो : www.verka.coop
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में वेरका कंपनी ने पैकेट बंद दूध के दाम दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं। 19 अगस्त से उपभोक्ताओं को दूध महंगा मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने पहली मार्च 2022 को भी दूध के दाम दो रुपये बढ़ाए थे। अब एक लीटर स्टैंडर्ड दूध 58 के बजाय 60 रुपये में मिलेगा। वहीं एक लीटर फुल क्रीम दूध 64 के बजाय 66, टोंड मिल्क 54 के बजाय 56 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन


  डीटीएम एक लीटर 48 के बजाय 50 रुपये का मिलेगा। कंपनी ने छह लीटर पर 11 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। स्टैंडर्ड छह लीटर 318 के बजाय 329 रुपये, फुल क्रीम छह लीटर 357 के बजाय 367 रुपये का मिलेगा। वेरका एजेंसी हमीरपुर के संचालक सुशील डोगरा ने कहा कि 19 अगस्त से उपभोक्ताओं को दूध नए दामों के अनुसार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें