मुर्मू ने कहा कि मैं गवर्नर रह चुकी हूं। गवर्नर विश्वविद्यालय का चांसलर होता है और वह विवि और कॉलेज तक सिमट कर रह जाता है। विवि और कॉलेज को विकसित करके कोई फायदा नहीं, जब तक ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को डेवलप नहीं करेंगे। गवर्नर रहते हुए मैं सरपंच की तरह गांव-गांव में घूमकर बच्चों की शिक्षा और लोगों के लिए कार्य करती रही। लोगों ने मुझे बोला कि यह गरिमामयी पद है, मगर प्रधानमंत्री बोले आप घूमते रहिए। आपको हर जगह जाना है।
भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी मुर्मू : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया कि एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी। पूरे प्रदेश में एनडीए दल उनका समर्थन कर रहा है और हिमाचल के भाजपा विधायकों और सांसदों ने उन्हेें समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन के लिए चार सेट भरे गए, जिनमें एक सेट हिमाचल भाजपा विधायक दल ने भरा है। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने हिमाचल आने की बात कही है। भाजपा विधायक दल की बैठक में मंडी पार्टी के विधायक अनिल शर्मा नहीं पहुंचे थे।