फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट्रीट में राष्ट्रपति ने इन हिमाचली व्यंजनों का उठाया लुत्फ

Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में अपनी धर्मपत्नी सविता कोविंद के साथ हिमाचली व्यंजनों को खूब पसंद किया। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल होलीडे होम की टीम को राष्ट्रपति को हिमाचली व्यंजन परोसने का जिम्मा सौंपा गया था। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति अनाडेल मैदान में पहुंचे और यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से दोपहर बाद राष्ट्रपति निवास रिट्रीट पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहले अपनी पत्नी के साथ दोपहर के भोजन में हिमाचली व्यंजनों को चखा और उन्होंने खूब पसंद किया। 

विज्ञापन

 बताते हैं कि रिट्रीट में दोपहर के भोजन में राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी को तेली माह, कद्दू का खट्टा, चना मदरा, सेपू बड़ी, मटर पनीर, हिमाचली स्टाइल कढ़ी पकौड़ा और बदाना परोसा गया। ये सारे हिमाचली व्यंजन रिट्रीट में ही तैयार किए गए। रात का खाना होटल होलीडे होम की किचन में तैयार किया गया।

रिट्रीट में रात के भोजन में भी राष्ट्रपति के लिए हिमाचली व्यंजन परोसे गए। राष्ट्रपति को रात के भोजन में सिड्डू-घी, इंडरे, गुच्छी मटर, रौंगी गोभी दम और बाथू की खीर परोसी गई। हिमाचली व्यंजनों के बारे में राष्ट्रपति विशेष रूप से जानकारी भी ले रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें