फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम तारिणी को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Tue, 06 Mar 2018 10:49 AM IST
राजेेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम तारिणी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। आईएनएसवी तारिणी की ओर से विश्व की परिक्रमा पर निकलीं देश की छह जांबाज महिला अधिकारियों को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह सम्मान उन्हें आठ मार्च को महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सभी छह महिला अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की राशि प्रदान करेगा।

 टीम तारिणी में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल, लेफ्टिनेंट कमांडर पत्रपल्ली स्वाति, लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडापति, लेफ्टिनेंट विद्या देवी तथा लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनमें लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल कुल्लू जिले के मौहल की रहने वाली हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतन बी संघी ने रक्षा सचिव संजय मित्र को पत्र जारी कर महिलाओं को सम्मानित करने की बात कही है। 

लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल के पिता रवि जम्वाल ने सम्मानित किए जाने की पुष्टि की है। दुनिया की परिक्रमा पर निकलीं नेवी की छह महिला अधिकारियों की तारिणी टीम अपने आखिरी पड़ाव में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में पहुंच गई है। 
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने समुद्र के बीच कई खतरनाक रास्तों को पार कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। अब यह दल 14 मार्च को केपटाउन से गोवा के लिए वापस रवाना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें