फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में फेरबदल, अब इस दिन आएंगे सोलन

Sat, 19 May 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नौणी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में आवश्यक फेरबदल किया गया है। वे अब 21 मई को विवि के दीक्षांत समारोह में आएंगे। यह कार्यक्रम पहले 22 मई को सुबह 11 बजे से प्रस्तावित था। वीरवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से विवि प्रबंधन को भेजी गई सूचना में कार्यक्रम को बदलने की बात कही गई है।

विज्ञापन


विवि के प्रवक्ता सुचेत अत्री ने बताया कि विवि प्रबंधन निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से आयोजन की तैयारी कर रहा है। विवि प्रबंधन को राष्ट्रपति भवन से कार्यक्रम में फेरबदल संबंधित पत्र मिला है। अब यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तारीख से एक दिन पहले 21 मई को होगा।

विवि में राष्ट्रपति 462 छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। यह विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह होगा। रामनाथ कोविंद विश्वविद्यालय में आने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे। इससे पूर्व करीब तीस साल पहले वर्ष 1988 में पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन विश्वविद्यालय में शिरकत कर चुके हैं।
विज्ञापन


समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

1500 जवानों के जिम्मे होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा

बीस मई से शिमला प्रवास पर आ रहे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा को लेकर हिमाचल पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। करीब पंद्रह सौ जवानों को राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा। राष्ट्रपति के आने-जाने के रास्ते पर हर कुछ मीटर की दूरी पर जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा कल्याणी, जुब्बड़हट्टी और अनाडेल के हैलीपैड को भी सील कर दिया गया है।

राष्ट्रपति निवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर हिमाचल के कमांडो और क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। देश के राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए हिमाचल पुलिस ने पूरी तैयारी कर बार-बार रिहर्सल करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत राष्ट्रपति के निवास रिट्रीट से लेकर अनाडेल और जुब्बल एयरपोर्ट तक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।

वहीं, विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर हिमाचल पुलिस के स्नाइपर और कमांडो तैनात किए जाएंगे। एक आईजी रैंक के अधिकारी को पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने को दो बैकअप टीमें भी स्टैंड बाय रखी जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालने के लिए भी करीब सौ जवानों को अलग से लगाया जाएगा। शिमला के अलावा सोलन में होने वाले कार्यक्रम के लिए भी भारी सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें