कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रामलाल ठाकुर, विनय कुमार, लखविंदर राणा, सतपाल रायजादा, पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर, प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी व अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
सुक्खू और मुकेश ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति का ध्यान इस घटनाक्रम की ओर आकर्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व जेडीएस के गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता न देकर लोकतंत्र की हत्या की गई है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्नाटक के साथ ही पूरा देश इस घटना से शर्मसार है। अगर सबसे अधिक सीटों वाले दल को ही सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के आमंत्रित करने का प्रावधान है तो फिर
गोवा, मणिपुर और मेघालय में सबसे बड़े दल को राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुलाया। साफ है कि राज्यपाल भी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर विनय कुमार, सतपाल रायजादा, लखविंदर राणा, केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, विनोद सुलतानपुरी, महासचिव हरभज्जन सिंह भज्जी, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौहान, आईएन
मेहता, देवेंद्र, जिलाध्यक्ष शिमला शहरी प्रदीप सिंह भुज्जा, सचिव रजनीश किमटा, रितेश कपरेट, अरुण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, देवेंद्र कुमा
र कृष्णा जरयाल, पिंकी, पूनम भारद्वाज, संगीत पाइन, उषा
मेहता, ज्योति खन्ना, माला, अनिता हरनोट, जयवंती, कुसुम वर्मा, सुनिता ठाकुर, कांता सरीता चंदेल, अग्रणी संगठनों व विभागों के कार्यकर्ता ,युवा कांग्रेस, सेवादल आदि सदस्य शामिल थे।