फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के वीर को सलाम: राष्ट्रपति ने अमित को शौर्य चक्र से किया सम्मानित

Mon, 22 Nov 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

अमित सिंह राणा को 2018 मई में जम्मू-कश्मीर में ऑपेरशन रक्षक में तैनात किया गया था। 20 और 21 सितंबर को उन्होंने एक खोजी ऑपरेशन में भाग लिया, जहां आतंकवादियों को गोशाला में घेरा गया था। अमित सिंह राणा ने टीम के साथ गोशाला को उड़ा दिया और तीन आतंकवादियों का सफाया कर दिया।
विज्ञापन
अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ज्वालामुखी चंगर क्षेत्र तहसील खुंडियां के अमित सिंह राणा को सोमवार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। अमित सिंह राणा के पिता केवल सिंह राणा और माता पवन कुमारी हैं। उनकी पत्नी का नाम मीनाक्षी राणा है। अमित सिंह राणा को 2018 मई में जम्मू-कश्मीर में ऑपेरशन रक्षक में तैनात किया गया था। वहां उन्होंने कई ऑपेरशनों में भाग लिया। 20 और 21 सितंबर को उन्होंने एक खोजी ऑपरेशन में भाग लिया, जहां आतंकवादियों को गोशाला में घेरा गया था। 

विज्ञापन


अमित सिंह राणा ने टीम के साथ गोशाला को उड़ा दिया और तीन आतंकवादियों का सफाया कर दिया। अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र मिलने पर पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह, मीना राणा, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा महामंत्री संजय राणा, पीहडी गलोटी प्रधान बिक्रम सिंह, उपप्रधान सुरजीत सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें