फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब रिट्रीट में नहीं ठहरेंगे राष्ट्रपति, शिमला दौरा भी एक दिन कम किया

Mon, 13 Sep 2021 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सूत्रों के अनुसार रामनाथ कोविंद शिमला के राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में नहीं ठहरेंगे। इसके अलावा रिट्रीट में आयोजित होने वाली हाई टी और ऐट होम का आयोजन भी नहीं होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शिमला दौरा एक दिन घटा दिया गया है। राष्ट्रपति अब 19 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। नए फरमानों के अनुसार राष्ट्रपति शिमला के रिट्रीट में नहीं ठहरेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था अब चौड़ा मैदान स्थित निजी होटल सिसिल में की गई है।  

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रामनाथ कोविंद शिमला के राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में नहीं ठहरेंगे। इसके अलावा रिट्रीट में आयोजित होने वाली हाई टी और ऐट होम का आयोजन भी नहीं होगा। पहले राष्ट्रपति ने 16 से 20 सितंबर तक शिमला में ठहरना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम एक दिन घटा दिया गया है। कोविंद अब 19 सितंबर को नई दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ घूमने आने वाले मेहमानों की संख्या में कोई कटौती भी नहीं की गई है।

राष्ट्रपति को तोहफे, फूल, शॉल देने पर पुलिस की मनाही
कोविड के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस अधिकारियों और अतिथियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रपति के संपर्क में आने वालों को हर हाल में कोविड टेस्ट कराना होगा।
विज्ञापन


ऐसा न करने वालों को राष्ट्रपति से मिलने नहीं दिया जाएगा। यह भी कहा गया है कि मुलाकात के दौरान किसी भी तरह का मोमेंटो, तोहफा, फूल या शॉल नहीं दिया जा सकेगा। इसके लिए विशेष तौर पर जोर दिया गया है कि टेस्ट कराने और निगेटिव आने के बावजूद अतिथियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को हर समय एन-95 मास्क लगाए रखना जरूरी होगा।

बता दें, रविवार को राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने पहले ही विधानसभा सचिवालय से लेकर पुलिस व अन्य विभागों और एचपीटीडीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें